Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में ‘वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर’ का उद्घाटन किया

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, उद्घाटन के दौरान वैष्णव ने पवेलियन का दौरा किया और वेवएक्स स्टार्टअप समूह के उद्यमियों के साथ-साथ एडोबी, नेटफ्लिक्स, सोनी और अमेज़न जैसी बड़ी कंपनियों के अधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह मंच मंत्रालय की योजनाओं जैसे वेवएक्स, वेव्स बाजार और क्रिएट इन इंडिया चुनौतियों का विस्तार है।

18 Feb 2026

अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में ‘वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर’ का उद्घाटन किया

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारणमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दूसरे दिन ‘वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर’ का उद्घाटन किया। यह मंच पूरी तरह नवाचार केंद्र है, जहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जरिए एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी जैसी तकनीक के नए प्रयोग दिखाए जा रहे हैं।

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, उद्घाटन के दौरान वैष्णव ने पवेलियन का दौरा किया और वेवएक्स स्टार्टअप समूह के उद्यमियों के साथ-साथ एडोबी, नेटफ्लिक्स, सोनी और अमेज़न जैसी बड़ी कंपनियों के अधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह मंच मंत्रालय की योजनाओं जैसे वेवएक्स, वेव्स बाजार और क्रिएट इन इंडिया चुनौतियों का विस्तार है।

इस मौके पर मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के 51 स्टार्टअप्स ने अपनी एआई आधारित तकनीक और नए अनुभव प्रस्तुत किए। इनमें भाषा सेतु और कला सेतु चुनौतियों के विजेता भी शामिल रहे। वैष्णव ने इन उद्यमियों से बातचीत की और उनके प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि एआई समाज पर गहरा असर डाल रहा है और यह तकनीक ग्रामीण भारत के युवाओं को विश्वस्तरीय स्टार्टअप बनाने का अवसर दे रही है। पवेलियन में नई तकनीक का प्रदर्शन किया गया। इनमें रियल-टाइम गेम डेवलपमेंट, प्रॉम्प्ट-टू-सिनेमा लाइव स्टूडियो, एआई आधारित न्यूजरूम, आवाज की तुरंत नकल करने वाली तकनीक, बहुभाषी चैट ऐप, 270 डिग्री एआई फिल्म प्रदर्शन, चेहरे और आवाज की उम्र बदलने वाली तकनीक और बिना मार्कर के मोशन कैप्चर जैसी सुविधाएं शामिल थीं।

वैष्णव ने आईआईसीटी की सराहना की, जिसने रचनात्मक शिक्षा में एआई को शामिल कर छात्रों को बदलते उद्योग की मांगों के लिए तैयार करने की पहल की है। उन्होंने कहा कि वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर पूरे सम्मेलन के दौरान विशेषज्ञों की चर्चाओं, फिल्मकारों की मास्टरक्लास और तकनीकी सत्रों की मेजबानी करता रहेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में ‘वेव्स क्रिएट
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, उद्घाटन के दौरान वैष्णव ने पवेलियन का दौरा किया और वेवएक्स स्टार्टअप समूह के उद्यमियों के साथ-साथ एडोबी, नेटफ्लिक्स,





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News